सहारनपुर: चकहरेटी में ज्वेलरी शॉप पर दो बार ठगी, नकली अंगूठी बदलकर असली सोना ले उड़े शातिर बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात
सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित चकहरेटी में एक ज्वेलरी शॉप पर बेहद शातिर तरीके से ठगी की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने दो अलग-अलग दिनों में नकली अंगूठी रखकर असली सोने की अंगूठियां पार कर दीं। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार ने टीपी नगर चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।