रामगढ़: रामगढ़ में साड़ी शोरूम पर चोरी के प्रयास की आरोपी महिलाएं एसडीएम कोर्ट में पेश
Ramgarh, Alwar | May 7, 2026 रामगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार स्थित एक साड़ी शोरूम में चोरी के प्रयास के मामले में पकड़ी गई चारों महिलाओं को गुरुवार दोपहर पुलिस ने एसडीएम कोर्ट में पेश किया। महिलाओं को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के अनुसार बुधवार को मुख्य बाजार स्थित एक शादी-साड़ी शोरूम में चार महिलाओं द्वारा चोरी का प्रयास किया गया था।