शिवपुरी नगर: साहब! हमारी भैंसें वापस दिला दीजिए... मायापुर थाने से दुत्कारे जाने के बाद न्याय के लिए एसपी दफ्तर पहुंची महिला
शिवपुरी जिले के मायापुर थाना अंतर्गत ग्राम मानिकपुर की रहने वाली रक्षा पाल ने ग्रामीणों के साथ बुधवार की दोपहर साढ़े 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है। रक्षा पाल ने आरोप लगाया है कि रूपेपुर गांव के रामस्वरूप लोधी ने उनकी तीन भैंसों को जबरदस्ती अपने पास बांध रखा है और काफी प्रयास के बाद भी वे उन्हें वापस नहीं कर रहा है।