हुज़ूर: परवलिया इलाके में स्विमिंग पूल में डूबने से 18 वर्षीय छात्र की मौत
Huzur, Bhopal | May 25, 2026 भोपाल के परवलिया इलाके में जन्मदिन की पार्टी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से 18 वर्षीय छात्र अस्मित रैकवार की मौत हो गई। अस्मित अपने दोस्तों के साथ मुबारकपुर स्थित प्रिंस वाटर पार्क में दोस्त का जन्मदिन मनाने गया था।