सहारनपुर: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी से हड़कंप, कारोबारी के परिवार को व्हाट्सएप कॉल पर जान से मारने की दी धमकी, FIR दर्ज
सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में रहने वाले एक कारोबारी परिवार को व्हाट्सएप के जरिए मिली धमकियों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि खुद को जीशान अख्तर बताते हुए एक शख्स ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा होने का दावा किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।