नानपारा: रिसिया पुलिस ने यातायात अभियान चलाकर की सघन वाहन चेकिंग, आधा दर्जन वाहनों के चालान काटने के दिए निर्देश
रिसिया पुलिस ने कस्बे और आसपास के प्रमुख चौराहों पर सघन यातायात अभियान चलाकर वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना सीट बेल्ट, और अवैध कागजातों वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, और नियमों का उल्लंघन करने वालों को रोककर दस्तावेज जैसे- ड्राइविंग लाइसेंस, चेक किया