इंदौर: भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता का हुआ आयोजन, भाजपा नगर अध्यक्ष और महापौर ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित
Indore, Indore | Mar 7, 2024 लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां पूरी ली हैं। बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान की शुरूआत करने जा रही है, जिसके तहत मध्यप्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर बीजेपी विभिन्न माध्यम से आम जनता से चुनावी घोषणा पत्र के लिए सुझाव लेगी। इसी कड़ी में इंदौर लोकसभा की सभी विधानसभा सीटों पर सुझाव पेटी लगाने की शुरुआत कर रही है।