इंदौर: क्राइम ब्रांच व सदर बाजार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर मल्हार आश्रम मैदान से अवैध हथियार के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Indore, Indore | Mar 7, 2024 क्राइम ब्रांच और सदर बाजार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर मल्हार आश्रम मैदान से अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सदर बाजार पुलिस को सूचना मिली थी कि मल्हार आश्रम मैदान के पास एक बदमाश अवैध हथियार के साथ खड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी कट्टा पुलिस ने बरामद किया और आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।