इंदौर: चंदन नगर में पति पत्नी के विवाद में चली लाठियां, पत्नी के मायके पहुंचे पति की हुई पिटाई, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
Indore, Indore | Mar 7, 2024 इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद का मामला सामने आया है, जिसमें पति को उसके ससुराल और मोहल्ले वालों ने लठ और लात घुसो से जमकर पीटा, थाना प्रभारी ने बताया कि पति पत्नी के साथ हमेशा मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर पत्नी अपने मायके चंदन नगर आ गई थी, उसके बाद कल देर रात पति अपने रिश्तेदारों के साथ आकर अपने ससुराल वालों से विवाद हो गया था।