इंदौर: महिलाओं के लिए चलेंगी पिंक ई-बस, अब सभी बसों में सुनाई देगा 'अटल रेडियो; कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया शुभारंभ
Indore, Indore | Mar 7, 2024 इंदौर में एआईसीटीएसएल के द्वारा शहर की महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए पिंक ई-बस की शुरुआत की।इसके साथ ही पर्यावरण को बचाने और शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों का भी शुभारंभ किया गया,यही नहीं इंदौर के अटल रेडियो का डिजीटल लोकार्पण भी प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा किया गया।