हरदा: हरदा में 12 सितंबर को होगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, राजीनामा योग्य मामलों का होगा निराकरण
Harda, Harda | Aug 22, 2026 वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को हरदा जिला मुख्यालय सहित जिले की सभी तहसीलों के न्यायालयों में किया जाएगा। लोक अदालत के प्रचार-प्रसार को लेकर शनिवार को एडीआर सेंटर, जिला न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद रघुवंशी की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता आयोजित हुई।