पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में सांप के डसने के बाद झाड़-फूंक के चक्कर में डेढ़ साल के मासूम की जान गई, परिजनों में पसरा मातम
Purnea East, Purnia | Jul 4, 2026
पूर्णिया में सांप के डसने के बाद डेढ़ साल के बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन गांव में झाड़-फूंक कराते रहे। इसी देरी ने उसकी जिंदगी छीन ली।जब बच्चे की हालत बेहद गंभीर हो गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा,तब परिजन उसे जीएमसीएच पूर्णिया लेकर पहुंचे इलाज के दौरान डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।मृतक की पहचान चंदेश्वरी ऋषि डेढ़ वर्षीय ईश्व ऋषि के रूप हुई है