बागीदौरा: दस पवित्र नदियों का जल लेकर छींच पहुंची ‘सेवा संकल्प यात्रा’, ब्रह्माजी मंदिर में गूंजा सेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश
छींछ में वाराणसी से दस पवित्र नदियों का जल लेकर गुजरात के वडनगर के लिए निकली ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के छींच पहुंचने पर आज शनिवार दोपहर 3बजे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों ने पैदल ऐतिहासिक ब्रह्माजी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देश, समाज एवं जनकल्याण की मंगलकामना की। इसके बाद मां भारती के समक्ष दीप प्रज