राजगढ़: राजगढ़ के कालीपीठ में स्कूल चलो अभियान के तहत मुफ्त पुस्तक व साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित
राजगढ़ के कालीपीठ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को दोपहर 2:00 बजे करीब स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रताप मंडलोई, जनपद अध्यक्ष फूल सिंह तंवर, मंडल अध्यक्ष कैलाश तंवर, रमेश तोमर सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे ।