आगर: आगर जिले में डीज़ल, पेट्रोल व गैस की उपलब्धता पर्याप्त, कलेक्टर प्रीति यादव ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की
कलेक्टर प्रीति यादव द्वारा जिले के नागरिकों एवं उपभोक्ताओं से आज मंगलवार रात 9 बजे अपील की गई है कि जिले में डीज़ल, पेट्रोल एवं घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है, अफवाहों पर ध्यान न दे। किसी भी प्रकार की घबराहट या अनावश्यक खरीदारी करने की आवश्यकता नहीं है।