बूंदी: तालेड़ा को बनाएंगे एग्रो इंडस्ट्रीज का हब, लोकसभा अध्यक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास
Bundi, Bundi | Mar 2, 2024 लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को बूंदी के तालेड़ा में विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तालेड़ा को जल्द ही एग्रो इंडस्ट्रीज का हब बनाएंगे।हर घर नल योजना के तहत तीन साल में संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक पाइपलाइन के जरिए शुद्ध पेयजल पहुंचाने की कार्य योजना पर कार्य किया जा रहा है।