शाजापुर: जिला विधिक सहायता अधिकारी ने दत्तक गृह का किया निरीक्षण, दत्तक शिशुओं की देखभाल पर दिया जोर
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं प्रधान जिला न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष आनंद कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में दत्तक शिशु गृह शाजापुर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी शिखा शर्मा ने दत्तक गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।