जशपुर: जशपुर शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए कलेक्टर ने विभिन्न स्थलों का लिया जायजा
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत और सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। रंजीता स्टेडियम के पास लगभग 60 लाख रुपये की लागत से बन