जौरा थाने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, दिया मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ आवेदन
मुरैना। जौरा के सिंघलपुरा बुद्ध विहार कॉलोनी निवासी राजकुमार पुत्र रामस्वरूप जगा ने पुलिस अधीक्षक मुरैना को आवेदन देकर शुक्रवार को करीब 4:00 बजे जौरा थाना पुलिस पर शिकायत दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि महिलाओं के साथ चोटी पकड़कर सड़क पर घसीटा गया और मंगलसूत्र छीन लिया गया। पीड़ित ने यह भी दावा किया है कि मारपीट के दौरान धारदार हथियार से हमला करने पर उसे चोटें आईं।घायल राजकुमार का कहना है कि घटना की शिकायत लेकर वह जौरा थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उसे वापस भेज दिया।
Morena, Morena | Jul 17, 2026