झांसी: झांसी में महिला को नाती के कैंसर का इलाज कराना था, बे मौसम बारिश ने फसल को किया खराब, महिला ने खाया जहर और हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Apr 3, 2026 बड़ागांव थाना क्षेत्र के दिगारा गांव में बेमौसम हुई बारिश से खेत में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद देख महिला मुन्नी देवी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली, उन्हें उम्मीद थी कि इस फसल को बैचकर वह कैंसर पीड़ित नाती का इलाज करा लेंगी लेकिन खेती को देखकर उनकी उम्मीद पर पानी फिर गया परिजनों ने मुन्नी देवी को झांसी मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया डा ने किया मृत घोषित।