बागपत: काठा के निकट हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल
कोतवाली बागपत क्षेत्र के काठा गांव निवासी ललित ने मंगलवार की सुबह करीब साढे छह बजे जानकारी देते हुए बताया कि काठा गांव के निकट हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने सोमवार की रात करीब दस बजे बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई।