कानपुर: पनकी थाना क्षेत्र के राजमिस्त्री में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली
पनकी थाना क्षेत्र के गंभीरपुर निवासी राजमिस्त्री पप्पू ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई कल्लू पासवान ने शुक्रवार 10 बजे बताया कि पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था। बुधवार गुरुवार दिन रात पप्पू ने घर में ही पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।