करतला: कोरबा में भारी बारिश से 20 साल पुरानी पुलिया बही, सड़क दो हिस्सों में कटी, हसदेव बांध उफान पर
Kartala, Korba | Jul 5, 2025 कोरबा जिले जिले में लगातार हो रही बारिश से स्थिति चिंताजनक हो गई है। हसदेव बांगो बांध का जल स्तर बढ़ गया है। करतला के गेरांव के बांसाझर्रा में स्थित स्टॉपडैम टूट गया है। इससे आसपास के खेतों में पानी भर गया है। बड़मार क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी 20 साल पुरानी पुलिया बह गई।