मंझनपुर: अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने ग्राम फैजुल्लापुर में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश ने टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के अंतर्गत तहसील मंझनपुर की ग्राम फैजुल्लापुर में आयोजित कैम्प में भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम में स्थित चकरोड संख्या 120 का सीमांकन कराकर मौके पर ही मेडबंदी कराई।