जशपुर: नारायणपुर में 12वीं की छात्रा का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
नारायणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12वीं कक्षा की छात्रा की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की खबर सामने आई। मृतिका की पहचान ज्योति यादव, पिता मदनमोहन यादव के रूप में हुई है। वह लोयला इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा थी और हाल ही में 12वीं की परीक्षा देकर घर पर थी। नारायणपुर के चारभट्ठी क्षेत्र में एक खेत के नाले के पास झाड़ियों के बीच छात्रा का शव पड़ा