बक्सर: फंड-स्वीकृति को ले जिला परिषद सदस्य सड़क पर, 12 दिन का चरणबद्ध आंदोलन शुरू
Buxar, Buxar | Jun 18, 2026 विकास योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति और लंबित भुगतान पर तकरार के बाद जिला परिषद सदस्यों का धैर्य टूट गया। गुरुवार को जिप सदस्यों ने 12:30 बजे अपराह्न में कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और 12 दिन का चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया।सदस्यों का आरोप है कि 2021-22 से 2025-26 तक की कई महत्वपूर्ण योजनाओं की फाइलें अटकी हैं।