चित्रकूट में रविवार दोपहर 3:45 बजे जारी प्रेस नोट के अनुसार कर्वी पुलिस ने जुआ खेलते 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ₹5,160 मालफड़ व ₹2,620 तलाशी से, कुल ₹7,780 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। सभी पर जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।