भदेसर: मंडफिया स्थित सांवलिया जी के भंडार ने फिर दिखाया आस्था का वैभव, पहले दिन की काउंटिंग में निकले ₹17 करोड़ 55 लाख
मंदिर प्रभारी ने मंगलवार शाम 7 बजे बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया में स्थित श्री सांवलियाजी मंदिर के भंडार की काउंटिंग मंगलवार को शुरू हुई। राजभोग आरती के बाद हुए पहले राउंड में 17 करोड़ 55 लाख रुपए की राशि गिनी गई। मंदिर प्रशासन के अनुसार बड़े और छोटे नोटों के साथ सिक्कों की गिनती अभी शेष है। श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोना और चांदी का तौल भी होना बा