शनिवार की रात्रि करीब 8:15 पर घेवर सिंह ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि जय सिंह चौराहे के पास से जिला पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो युवकों को अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है । कार्यवाही में डिस्ट प्रभारी भीमराव सिंह और शहर कोतवाल प्रेमदान रतनू की टीम मौजूद रही । जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई ।