कोंडागांव: फरसगाँव के YSC यूथ स्पोटर्स क्लब ने खेल मैदान में दीप जलाकर आतिशबाजी के साथ मनाया दीपावली पर्व
कोंडागाँव जिले के फरसगाँव नगर के YSC यूथ स्पोटर्स क्लब ने हर वर्ष की तरह वर्ष भी गुरुवार को दीपावली के पर्व को मनाया,रात 8:30 बजे क्लब के क्रिकेट खिलाड़ियों ने हाई स्कूल मैदान में पिच के चारो ओर दीप जलाया और माँ लक्ष्मी की पूजा के साथ क्रिकेट बेट,बॉल,स्टम्प की पूजा की।जिसके बाद सभी ने एक दूसरे को दीपावली पर्व की बधाई दी और जमकर आतिशबाजी कर दीपावली पर्व मनाया।