कोंडागांव: कोंडागांव नगर में दिवाली की धूम, बाजारों में रौनक, मिठाई और प्राकृतिक सजावट की दुकानों में लोग कर रहे हैं जमकर खरीददारी
दिवाली के पर्व को लेकर कोंडागांव नगर में आज, गुरुवार, बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। मिठाई और सजावट की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। घड़ी चौक और स्थानीय बस स्टैंड जैसे स्थानों पर दोपहर 1 बजे के आसपास खासा जनसैलाब देखा गया। इस भीड़ को देखते हुए मुख्य स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है, जबकि कोंडागांव पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात दिख रहे है।