मंझनपुर: कैमा के पास तमंचा सटाकर मारपीट और जातिसूचक गालियों का आरोप, पुलिस जांच में शराब दुकान का विवाद निकला
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर सर्किल क्षेत्र के मोहब्बतपुर पइंसा थाना इलाके में शुक्रवार की रात में मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। उदहीन खुर्द निवासी उजीत कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि कैमा गांव के पास दो दबंगों ने तमंचा सटाकर गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट की। वहीं इस मामले को कौशाम्बी पुलिस ने संज्ञान में लिया है।