धनघटा: महुली में साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को मिली राहत, पुलिस ने वापस किए ₹50 हजार
संतकबीरनगर जनपद में चलाए जा रहे "क्रैक साइबर क्राइम अभियान" के तहत महुली थाना पुलिस और साइबर क्राइम हेल्प डेस्क की सक्रियता से साइबर ठगी के एक पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की गई 50 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को शीघ्र रा