अकबरपुर: गजनेर थाना पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई में लूट की घटना में शामिल 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना गजनेर पुलिस, सर्विलांस एवं स्वॉट टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए लूट की घटना कारित करने वाले तीन अभियुक्तों राजरोशन पुत्र दिनेश प्रसाद निवासी मसवानपुर सिलेण्डर चौराहे के पास थाना रावतपुर कानपुर नगर आकाश कोरी पुत्र शेर बहादुर कोरी निवासी ग्राम जोरावरपुर थाना शिवली व कुलदीप कोरी पुत्र रामअवतार निवासी जिगनीकापुरवा थाना शिवली को गिरफ्तार किया।