बरवाडीह: कुटमू शिव नाला पुल निर्माण का भूमि पूजन, विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा- यह क्षेत्र के विकास में ऐतिहासिक कदम है
बरवाडीह: बेतला नेशनल पार्क के समीप कुटमू-सरईडीह मार्ग पर स्थित कुटमू शिव नाला पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन मंगलवार को मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।