हेरहंज: आदर्श नगर दुर्गा मंदिर परिसर में समिति के पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्यों को किया गया सम्मानित
बालूमाथ स्थित आदर्श नगर दुर्गा मंदिर परिसर में एक सादे समारोह का आयोजन कर दुर्गा पूजा के दौरान समिति के पदाधिकारी और सक्रिय सदस्यों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्यों की सहभागिता का उल्लेख करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मौके पर मंदिर के आचार्य जागरण पाठक, संजय मिश्रा आदि सम्मानित किए गए।