केकड़ी: कणौंज में फूड पॉइजनिंग का कहर, दूषित भोजन खाने से दो दर्जन से अधिक लोग उल्टी-दस्त के शिकार, गांव में मची अफरा-तफरी
Kekri, Ajmer | May 22, 2026 कणौंज में एक धार्मिक कार्यक्रम के बाद सामूहिक भोज में दूषित भोजन करने से दो दर्जन से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए।शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया।ग्राम में शुक्रवार को सामूहिक भोज (लड्डू-बाटी) का कार्यक्रम था।भोजन के बाद ग्रामीणों को उल्टी व दस्त की शिकायत होने लगी,जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।