शेखपुरा के जनता प्लस टू उच्च विद्यालय सिरसी में बिना ड्रेस और बैग के पहुंचने पर छात्राओं के साथ बेरहमी से मारपीट की गई । जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। घटना शुक्रवार के सुबह 11 बजे घटित हुई। घटना के बाद छात्राओं के परिजनों ने विद्यालय पहुंचकर जमकर बवाल किया। इस मामले में डीईओ ने जांच के आदेश दिए हैं।