उचकागांव: लुहुसी में कृषि जन कल्याण सह खेत बचाओ अभियान, प्राकृतिक खेती और आधुनिक तकनीकों पर दिया गया जोर
उचकागांव प्रखंड के लुहसी पंचायत भवन के समीप ‘कृषि जन कल्याण सह खेत बचाओ अभियान’ का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को पारंपरिक रासायनिक खेती से हटकर प्राकृतिक और जैविक खेती की ओर प्रेरित करना तथा कृषि क्षेत्र में हो रहे आधुनिक नवाचारों से उन्हें अवगत कराना था. कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।