शामली: कलेक्ट्रेट सभागार शामली में डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जारी किए दिशा-निर्देश
Shamli, Shamli | May 11, 2026 सोमवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश एनएचएआई को दिए गए। इसके अलावा क्षतिग्रस्त मार्गों को भी ठीक कराने के सख्त निर्देश अफसरों को दिए।