नसीराबाद: DST और श्रीनगर थाना पुलिस ने अवैध गैस रिफलिंग के खिलाफ की कार्रवाई, 70 खाली कमर्शियल और 3 घरेलू सिलेंडर बरामद
शनिवार को दोपहर 2:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार 70 कमर्शियल गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, गोविंद सिंह उर्फ विक्रम सिंह गिरफ्तार जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) अजमेर एवं पुलिस थाना श्रीनगर की संयुक्त कार्रवाई में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग के बड़े कारोबार का पर्दाफाश किया गया।