सरदारशहर: सरदारशहर पुलिस थाने में कोर्ट के आदेश पर 4 आरोपियों के खिलाफ गेहूं के कट्टे और ट्यूबवेल की केबल चोरी का मामला दर्ज
सरदारशहर पुलिस ने न्यायालय से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर 4 जनों के खिलाफ खेत में बने मकान का ताला तोड़कर गेहूं के कट्टे और ट्यूबवेल की केबल चोरी करने का मामला दर्ज किया है।कल्याणपुरा पुरोहितान निवासी भंवरसिंह राजपुरोहित ने परिवाद में बताया कि गत 10 मई की रात चोरों ने उनकी रोही स्थित कृषि भूमि से गेहूं के 28 कट्टे व करीब 300 फीट लंबी ट्यूबवेल केबल चोरी करली।