शामली: शामली के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में पुलिस की साइबर टीम ने छात्राओं को जागरूक किया
Shamli, Shamli | Apr 4, 2026 शनिवार दोपहर 3 बजे थाना आदर्श मंडी से बताया गया कि थाने की साइबर टीम क्षेत्र के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में पहुंची। टीम ने छात्राओं को आनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी व पासवर्ड की सुरक्षा, सोशल मीडिया पर सर्तकता, लिंक एवं डिजिटल भुगतान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सुरक्षित इंटरनेट उपयोग एवं व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखने को प्रेरित किया।