सदर: बकरीद से पहले वाराणसी की बकरा मंडी पर ताला, व्यापारियों में मचा हड़कंप
Sadar, Varanasi | May 25, 2026 ईद से पहले वाराणसी की बकरा मंडी पर ताला, व्यापारियों में मचा हड़कंप वाराणसी के बेनिया क्षेत्र में संचालित बकरा मंडी पर सोमवार को प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंडी खाली कराकर मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे इलाके में हलचल मच गई।