कुरूद विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार, आवश्यक अधोसंरचना के विकास तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से आज कुरूद में उद्योगपतियों एवं उद्यमियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता विधायक श्री अजय चंद्राकर ने की। बैठक में क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्रों की आवश्यकताओं, उद्यमियों की समस्याओं तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।