उचकागांव: उचकागाँव: बरारी जगदीश पुल से 30 बोतल शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
उचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश पुल के समीप पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक आरोपित को 30 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश गांव के कमलेश कुमार महतो के रूप में की गई है। मामले में प्राथमिकी करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को रविवार के दिन दोपहर 1:10 में न्यायालय में प्रस्तुत किया।