बरहट: बरहट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा को सफल बनाने को लेकर बीडीओ ने की बैठक
Barhat, Jamui | Jul 10, 2024 बरहट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा को सफल बनाने को लेकर बीडीओ ने बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी एसके पांडेय के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंचलाअधिकारी मयंक अग्रवाल , प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विवेक कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक महेंद्र प्रसाद ,सहित अन्य ने भाग लिया।