बरहट: मलयपुर पुलिस ने ठगी व लूटपाट मामले में एक अपराधी को किया गिरफ्तार
Barhat, Jamui | Jul 7, 2024 मलयपुर थाने की पुलिस ने ठगी व लूटपाट मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लखीसराय जिले के रामनगर थाना अंतर्गत अमहरा निवासी कपिल देव साव का पुत्र रामजी साव के रूप में की गई है। बताया जाता है कि आरोपी अपने चार अन्य सहयोगी के साथ मिलकर ठगी व लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था।