पवई: 'लॉटरी और ओटीपी के झांसे में न आएं', मोहंद्रा चौकी प्रभारी दीपक भदौरिया ने वीडियो के जरिए किया जागरूक
Pawai, Panna | Jun 29, 2026 मध्यप्रदेश पुलिस के SAFE CLICK-2026 2.0 अभियान के तहत पवई अनुविभाग की मोहंद्रा चौकी के प्रभारी दीपक भदौरिया ने एक जागरूकता वीडियो जारी कर लोगों को साइबर ठगी से बचने का संदेश दिया। वीडियो में दर्शाया गया है कि एक व्यक्ति को फर्जी लॉटरी का झांसा देकर ओटीपी भेजा जाता है और इनाम जीतने का लालच दिया जाता है।