गोहाना: मदीना गांव में पड़ौसी के झगड़े से तंग आकर एक बुजुर्ग मोबाइल टावर पत्र चढा, आत्महत्या की दी धमकी
Gohana, Sonipat | Apr 21, 2024 गोहाना क्षेत्र गांव मदीना में रविवार को अपने पड़ोसी के झगड़े से तंग आकर एक बुजुर्ग धानक चौपाल स्थित लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। उसने टावर पर से एक कागज नीचे फेंका। उस कागज पर उसने परेशान करने वाले लोगों के नाम भी लिखे। बुजुर्ग के टावर पर चढ़ने की सूचना पर बरोदा थाना से पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।